रेहरा बाजार में बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई:सगे भाई-बहन गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया

3
Advertisement

बलरामपुर के रेहरा बाजार में आज इतना 20 जनवरी दिन मंगलवार को शाम करीब 5:00 हुआ एक सड़क हादसे में सगे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रेहरा बाजार-मनकापुर मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के पास हुई, जहाँ उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। घायलों की पहचान अजय मिश्रा पुत्र गिरीश चंद्र मिश्रा और मीनाक्षी मिश्रा पुत्री गिरीश चंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आपातकालीन सेवा डायल 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 108 एंबुलेंस (UP32BG8592) मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी रिजवान अली और पायलट रामदीन ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें रेहरा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे बिना किसी संकेतक के खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर सख्ती की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टरों द्वारा उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Advertisement