महराजगंज में मंगलवार शाम पारिवारिक विवाद के चलते शक और घरेलू कलह से आक्रोशित एक दामाद ने अपने ससुराल में आग लगा दी। इस घटना में उसकी पत्नी सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आगजनी के दौरान आरोपी दामाद भी झुलस गया। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामला सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा कल्याण गांव का है। जानकारी के अनुसार, पिपरा कल्याण गांव निवासी उर्मिला की शादी कुछ वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर निवासी नीरज कुमार पुत्र ओमप्रकाश से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद बना रहता था। बताया जा रहा है कि नीरज को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते वह आए दिन झगड़ा करता था और ससुराल पक्ष से भी उसका विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम करीब आठ बजे नीरज अपने ससुराल पहुंचा। उस समय घर में उर्मिला के पिता, माता, पत्नी और भाई मौजूद थे। किसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि नीरज ने आपा खो दिया। आरोप है कि वह अपने साथ मिर्च पाउडर और पेट्रोल लेकर आया था। पहले उसने मिर्च पाउडर फेंककर घर में अफरा-तफरी मचाई और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। इस घटना में उर्मिला, उसके पिता, माता और भाई गंभीर रूप से झुलस गए। आगजनी के दौरान आरोपी नीरज भी आग की चपेट में आ गया और झुलस गया। आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिंदुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी दामाद को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक शक और घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पारिवारिक विवाद में दामाद ने ससुराल में लगाई आग: महराजगंज में पत्नी सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलसे, आरोपी हिरासत में – Maharajganj News