मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर से संबद्ध एमएलके पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मंगलवार से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंगलवार सुबह 08:30 बजे से परीक्षाएं प्रारंभ हुईं। कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह अपनी टीम के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे और गहनता से निरीक्षण किया। केंद्र पर प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय के साथ कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने परीक्षा कक्षों का भी दौरा किया। उन्होंने परीक्षा के सकुशल संचालन और उसकी शुचिता बनाए रखने के लिए की गई आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा-परखा। प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर एमएलके पीजी कॉलेज के अलावा शक्ति स्मारक संस्थान, दुल्हिनपुर के परीक्षार्थी भी सम्मिलित हो रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रथम पाली में सीड टेक्नोलॉजी की परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें पंजीकृत 101 परीक्षार्थियों में से 100 उपस्थित रहे, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित पाया गया। निरीक्षण के दौरान कुलपति और प्राचार्य के साथ प्रो. पी.के. सिंह, प्रो. वीणा सिंह, प्रो. राघवेंद्र सिंह, प्रो. एस.पी. मिश्र, प्रो. रेखा विश्वकर्मा, प्रो. अशोक कुमार, परीक्षा प्रभारी डॉ. लवकुश पाण्डेय, सह परीक्षा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार शुक्ल और डॉ. एस.के. त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी व प्राध्यापक मौजूद रहे।
बलरामपुर में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू:एमएलके कॉलेज केंद्र पर कुलपति ने किया निरीक्षण