नौतनवा में मां बनैलिया की 35वीं वार्षिकोत्सव: भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शहर भक्तिमय हुआ – Sonauli(Nautanwa) News

6
Advertisement

नगर पालिका परिषद नौतनवा स्थित शक्तिपीठ माँ बनैलिया का 35वां वार्षिकोत्सव आज धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो गांधी चौक, सरदार शहीद भगत सिंह चौक, हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा, अटल चौक, घंटा घर और खनुवा चौराहा होते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर भक्तिमय हो गया। भक्ति गीतों और माँ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। माँ बनैलिया की मनमोहक झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा में माँ बनैलिया की झांकी के साथ भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण की झांकी और भगवान शिव का तांडव नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की अगुआई में शोभायात्रा के मार्ग की पूरी तरह से साफ-सफाई की गई और चुनाकली कराई गई, जिससे नगर सुंदर और मनमोहक लग रहा था। पालिका अध्यक्ष ने स्वयं एक स्टॉल लगाकर भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, संजय पाठक, अनिल जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अशोक रौनियार, संजय मौर्या, विशाल जायसवाल, अमित यादव, राकेश जायसवाल, राहुल दूबे, अभय कुमार, दुर्गेश कुमार सहित राजकुमार गौड़, उमेश मणि, विजय उपाध्याय, प्रमोद पाठक, दिनेश मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार गौड़ और नितेश त्रिपाठी जैसे कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Advertisement