बलरामपुर के पेहर बाजार में नियाजी कप 2026 का फाइनल मुकाबला संपन्न हो गया। बाबू ज्ञान सिंह इंटर कॉलेज के पास हुए इस खिताबी मुकाबले में चौधरी मेडिकल ने मानीगढ़ा को 62 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चौधरी मेडिकल ने निर्धारित ओवरों में 174 रनों का लक्ष्य रखा। टीम के लिए रजत सिंह ने शानदार 71 रन बनाए, जबकि विकास कैरी ने 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। चित्रांश श्रीवास्तव ने भी बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में भी चौधरी मेडिकल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। रजत सिंह ने दो विकेट लिए, जबकि अक्षय पांडे को एक विकेट मिला। धर्मेंद्र ने तीन विकेट लेकर मानीगढ़ा की बल्लेबाजी को ध्वस्त करने में अहम भूमिका निभाई। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मानीगढ़ा की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के बल्लेबाज धर्मेंद्र बिना खाता खोले ही पवन का शिकार हो गए। रजत सिंह ने अपने पहले ओवर में दूसरा विकेट लेकर मानीगढ़ा पर दबाव बढ़ा दिया। मोहसिन खान ने कुछ देर अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन अक्षय पांडे ने उन्हें पांचवें ओवर में आउट कर दिया। इसके बाद मानीगढ़ा की पूरी टीम जल्द ही ऑल आउट हो गई। विजेता चौधरी मेडिकल को ट्रॉफी के साथ 25,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार टीम के कप्तान विकास करी को डॉ. प्रभाकर वर्मा और पूर्व प्रधान पेहर विजयपाल सिंह ने प्रदान किया। उपविजेता मानीगढ़ा को ट्रॉफी और 15,000 रुपये नकद मिले, जो कप्तान अब्दुल कयूम को अदनान खान के हाथों दिए गए। मैच में रजत सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार धर्मेंद्र और पवन को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। मैच में नसरुद्दीन, सैफी और तौशीफ ने कमेंट्री की। इस अवसर पर डॉ. प्रभाकर वर्मा, सब्बू खान, पूर्व प्रधान पेहर विजयपाल सिंह, सईद खान, अंसार नियाज़ी, चांद मोहम्मद खान, सैफ खान, फरदीन नियाज़ी, नदीम नियाज़ी, लवी खान, तौशीफ नियाज़ी और इमरान खान सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
चौधरी मेडिकल ने नियाजी कप 2026 जीता:मानीगढ़ा को 62 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया