मिठौरा विकासखंड के टीकर स्थित मदरसा परिसर में पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय प्रकाश पांडेय द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम इस वर्ष भी हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना। पवित्र रमजान माह में आयोजित इस इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के लोगों की गरिमामयी उपस्थिति ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। पांडेय परिवार ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रोजेदारों के लिए सम्मान, आत्मीयता और समर्पण भाव से इफ्तार की व्यवस्था की। अज़ान की पावन आवाज गूंजते ही सभी ने एक साथ रोजा खोला और देश-दुनिया में अमन, शांति तथा खुशहाली की दुआएं मांगीं। इस दौरान पूरा वातावरण आध्यात्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को नई मजबूती प्रदान करते हैं। यह पहल न केवल धार्मिक आस्थाओं का सम्मान है, बल्कि गंगा-जमुनी तहज़ीब को जीवंत बनाए रखने का एक सशक्त माध्यम भी है। इस अवसर पर विजय प्रकाश पांडेय ने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से दिलों की दूरियां मिटती हैं और एक समरस एवं सशक्त समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता है। पांडेय ने कहा कि भले ही हमारे धर्म अलग-अलग हों, लेकिन इंसानियत और एकता की डोर हम सभी को मजबूती से जोड़कर रखती है। इस अवसर पर इल्ताफ हुसैन, हफीजुल्लाह, बारकल्लाह, उस्मान गनी, अख्तर, बिनोद मिश्रा, अशोक पांडेय, अमरेन्द्र तिवारी, संतोष गुप्ता, मोज्जफर हुसैन, तैयब अंसारी, सरफुद्दीन, समीउल्लाह एवं खुशबुद्दीन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इफ्तार की दावत बनी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल: मिठौरा में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश, पांडेय परिवार ने किया आयोजन – Sekhui(Nichlaul) News