पुरंदरपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज-विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक गैंगस्टर अभियुक्त द्वारा अपराध से अर्जित 3,92,735 रुपये मूल्य के वाहन जब्त किए। इनमें एक चारपहिया वाहन और दो बाइक शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा द्वारा जनपद में अपराधियों की अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बहोरपुर, महराजगंज निवासी संजय वर्मा पुत्र रामनिवास वर्मा के खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। जिलाधिकारी महराजगंज के आदेश के अनुपालन में, पुलिस ने बृहस्पतिवार को संजय वर्मा की अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त की। जब्त की गई संपत्तियों में एक रेनॉल्ट क्विड कार, एक पैशन प्रो बाइक और एक इलेक्ट्रॉनिक वाहन शामिल हैं। इन सभी की कुल अनुमानित कीमत 3,92,735 रुपये है। जब्तीकरण की इस कार्रवाई के दौरान नौतनवा तहसीलदार कर्ण सिंह, प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर मनोज कुमार राय, आदित्य यादव और कांस्टेबल सुरेंद्र उपस्थित रहे।
गैंगस्टर की अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क, वाहन जब्त: पुलिस ने 3.92 लाख रुपये के वाहन और बाइक जब्त किए – Mohanapur Dhala(Nautanwa) News