महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत परतावल स्थित राज्य गैस सर्विस पर गैस वितरण को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे कुछ उपभोक्ता बिना पर्ची के गैस सिलेंडर लेने की मांग कर रहे थे। एजेंसी संचालक और कर्मचारी पर्ची के आधार पर ही वितरण की बात पर अड़े थे, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ युवकों ने हंगामा करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चौकी पर बैठाया है। वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। चौकी प्रभारी परतावल अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
परतावल में गैस वितरण पर विवाद, एजेंसी पर मारपीट: बिना पर्ची सिलेंडर मांगने पर हंगामा, पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया – Partawal(Maharajganj) News