महराजगंज में गैस पर्ची को लेकर चले लाठी-डंडे: पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, संभाली स्थिती – Maharajganj News

0
1

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में नगर पंचायत परतावल स्थित राज्य गैस सर्विस पर गैस वितरण को लेकर विवाद हिंसक रूप ले लिया। कुछ उपभोक्ता बिना पर्ची के सिलेंडर लेने की मांग कर रहे थे, जबकि एजेंसी संचालक पर्ची के आधार पर ही वितरण की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी जल्दी ही हिंसक हो गई। कुछ युवकों ने हंगामा करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। पुलिस ने संभाली स्थिति सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चौकी पर बैठाया है। वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन 2