लक्ष्मीपुर खुर्द में छापेमारी, भारी मात्रा में सामान बरामद: ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, विधिक प्रक्रिया जारी – Bargadwa Bazar(Nautanwa) News

0
1

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में एक घर पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया गया है। यह कार्रवाई निचलौल तहसील प्रशासन को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। गुरुवार रात निचलौल नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल के नेतृत्व में भगवान शाह कस्टम अधीक्षक और लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस की एक संयुक्त टीम ने लक्ष्मीपुर खुर्द गांव के एक घर में छापा मारा। छापेमारी के दौरान घर के अंदर से भारी मात्रा में अवैध सामान जब्त किया गया। इसमें 6 पेटी चप्पल, 7 पेटी क्रीम और 120 बोरी सरसों शामिल है। नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल ने बताया कि बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन 2