विशेश्वरगंज, 19 दिसंबर। काकोरी कांड स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विशेश्वरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा रघुबर पुरवा में कांग्रेस की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। “आओ बलिदानियों से सीखें” विषय पर आयोजित इस गोष्ठी की अध्यक्षता सेवा दल के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं दांडी यात्री इंद्र कुमार यादव ने की। गोष्ठी में कांग्रेस और सेवा दल के पदाधिकारियों ने काकोरी कांड के महान क्रांतिकारियों पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खान के देश व समाज के हित में दिए गए बलिदान और उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक विनय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि स्वतंत्रता कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि एक निरंतर संघर्ष है। उन्होंने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्र नाथ लाहिड़ी जैसे महान सपूतों के बलिदान से प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना को जागृत रखना समय की आवश्यकता है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में इंद्र कुमार यादव ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया और सभी से उनके त्याग से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवनंदन गिरी ने किया। इस गोष्ठी को पूर्ण नगर अध्यक्ष नसीम इदरीसी, सरदार रामप्रताप सिंह, राम बच्चन पासवान, भवानी बाबा, दुर्गेश सिंह, संजय सिंह, सतीश सिंह, कुणाल सिंह सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्र श्रीवास्तव ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में, भीषण शीतलहर और ठंड को देखते हुए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गरीब बस्तियों में गर्म कपड़े, शॉल, कंबल वितरित करने और अलाव जलाने की अपील की गई।
काकोरी कांड स्मृति दिवस पर कांग्रेस की गोष्ठी: बहराइच में बलिदानियों के त्याग से प्रेरणा लेने का आह्वान – Visheshwarganj(Bahraich) News