बस्ती साऊघाट के ग्राम पंचायत परसा लाल शाही गांव में इंटरलॉकिंग सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों के खराब होने से राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के भीतर कई रास्तों और एक प्राइमरी स्कूल के पास की इंटरलॉकिंग सड़कें टूटी हुई हैं। क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग के ठीक दक्षिण में एक खड़ंजा मार्ग भी है। इंटरलाकिंग के टूटे होने और खड़ंजा मार्ग के बगल में होने के कारण साइकिल तथा मोटरसाइकिल सवार अक्सर संतुलन खोकर गिर जाते हैं। इससे ग्रामीणों में दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों अजय कुमार, विनय कुमार, रामजीत, मनोज कुमार, इंद्रजीत, अभिषेक कुमार और राजकुमार ने इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है।
Home उत्तर प्रदेश परसा लाल शाही गांव में इंटरलॉकिंग सड़क क्षतिग्रस्त:राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत,...






































