डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चक मझारी गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर दामाद द्वारा ससुराल में मारपीट और झोपड़ी जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। चक मझारी गांव निवासी कुतबुल्लाह पुत्र इदरीश ने डुमरियागंज थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मोमिना खातून (20) की शादी संतकबीर नगर के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के महुआ भोलवा गांव निवासी आमिर खान पुत्र झीनकन से हुई थी। कुतबुल्लाह का आरोप है कि आमिर खान आए दिन दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करता था। मोटरसाइकिल न मिलने तक बेटी को मायके में रखने का दबाव बनाता था। 9 दिसंबर को आमिर ने मोमिना के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर उसे घर से भगा दिया था। इसके बाद आमिर खान चक मझारी गांव स्थित ससुराल आया। यहां उसने मोमिना और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसने जान से मारने की धमकी भी दी और घर की झोपड़ी में आग लगा दी। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी श्री प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
सिद्धार्थनगर में दहेज न मिलने पर दामाद की दबंगई:ससुराल में मारपीट कर झोपड़ी जलाई, पुलिस जांच जारी