बहराइच में युवक-युवती का बाइक स्टंट: वायरल वीडियो पर बहराइच पुलिस ने की कार्रवाई – Huzoorpur(Bahraich) News

20
Advertisement

बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती द्वारा सड़क पर बाइक से स्टंट करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखी गई। वीडियो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर वायरल होने के बाद, उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और बहराइच पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर बहराइच पुलिस ने हुजूरपुर थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके अनुपालन में, थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टंट में इस्तेमाल की गई बाइक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क पर स्टंट करना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह स्वयं के साथ-साथ आम जनता की जान भी जोखिम में डालता है। पुलिस ने युवाओं से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है और चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement