सादुल्लानगर में 'मेरा गांव, मेरा विद्यालय' कार्यक्रम आयोजित:समाजसेवी नासिर हाशमी ने किया उद्घाटन, बच्चों की कलाकृतियों की सराहना

6
Advertisement

बलरामपुर के सादुल्लानगर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कन्या में शासन के आदेश पर ‘मेरा गांव, मेरा विद्यालय’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी नासिर हाशमी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक कलाकृतियों, हैंडक्राफ्ट और विभिन्न पकवानों का अवलोकन किया गया। नासिर हाशमी ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हाशमी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ विद्यालय और समाज के बीच मजबूत संबंध स्थापित करते हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में जनसमुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में ग्राम सादुल्लानगर के बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सहभागिता की। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक अरशद अब्बासी, अब्दुल मोईद, कल्पना दुबे, अफसाना खातून, रश्मि शर्मा, विजेता अग्रवाल, शालीमा खातून, जहां आरा हाशमी, जुनैद अहमद सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। अभिभावकों में जग प्रसाद, राम प्रकाश, रेखा देवी, सीमा, राम प्रताप सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
यहां भी पढ़े:  श्रावस्ती के नासिरगंज में घना कोहरा:दृश्यता कम, आवागमन प्रभावित; ठंड से लोग घरों में दुबके
Advertisement