प्रधान जी के दावे-वादे: शिवपुर ब्लॉक की सोहबतिया पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Shivpur(Bahraich) News

0
11

दैनिक भास्कर संवाददाता बहराइच जिले के शिवपुर ब्लॉक की सोहबतिया पंचायत के प्रधान नफीस ख़ान प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नफीस खान। नमस्कार। मैं अपनी ग्राम पंचायत सोहबतिया मैं जब से प्रधान बना हूँ, इंटरलॉकिंग का कार्य कराया। पंडित पुरवा में जहाँ जल भराव बहुत अधिक था, वहाँ इंटरलॉकिंग का कार्य करवाया। आँगनबाड़ी का निर्माण करवाया, नाली और खड़ंजा का निर्माण करवाया। ऐसे बहुत से विकास कार्य किए हैं। अगर जनता समय देगी, तो आगे जो बचा हुआ काम है, उसको पूरा करने की पूरी कोशिश करूँगा।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
विज्ञापन 2