आदर्श बाल शिक्षा निकेतन दुबौलिया बाजार में शनिवार को बाल मेले और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान के विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। उन्होंने तरह-तरह के पकवान भी बनाए, जिनका प्रदर्शन किया गया। यह विद्यालय स्वर्गीय श्री राधेश्याम सिंह जी द्वारा स्थापित किया गया था। इस अवसर पर दुबौलिया थाना अध्यक्ष शशांक सिंह भी मौजूद रहे।






































