बलरामपुर के सादुल्लानगर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहजौरा, रेहरा बाजार के छात्र-छात्राओं ने ट्विनिंग (युग्मन) कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान प्रसाद इंटर कॉलेज, रेहरा बाजार का शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुर्रज्जाक और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजयराम यादव ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के बीच की दूरी को समाप्त कर एकीकृत शिक्षण को बढ़ावा देना था। इसका लक्ष्य शिक्षकों के बीच बेहतर सहयोग और समन्वय स्थापित करना, साथ ही विद्यालयों के मध्य एक सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण का सृजन करना भी रहा। कार्यक्रम के माध्यम से युग्मित विद्यालयों को अकादमिक एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों, शिक्षण विधियों, तकनीकों एवं सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने का अवसर मिला। ‘पियर लर्निंग’ और ‘ग्रुप लर्निंग’ को प्रोत्साहित करते हुए छात्रों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक गतिशील व प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। सहायक अध्यापक श्रीराम, सत्येंद्र प्रताप आर्य, शिवपूजन वर्मा एवं मुस्ताक अली के निर्देशन में छात्रों ने हनुमान प्रसाद इंटर कॉलेज परिसर का भ्रमण किया। छात्रों ने वहां के आकर्षक भौतिक वातावरण, कक्षा-कक्षों एवं शिक्षण कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। हनुमान प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. रजत वर्मा एवं प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा ने छात्रों को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराया। इस दौरान डॉ. रजत वर्मा ने विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए। इसके बाद दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिससे आपसी संवाद एवं अनुभवों का आदान-प्रदान हो सका। अंत में विद्यालय की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को नाश्ता वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. रजत वर्मा, प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा सहित सहायक अध्यापक राजमणि मिश्रा, बीके श्रीवास्तव, प्रेम कुमार वर्मा, ऋषभ शुक्ला, दीपिका मिश्रा, राहुल चौधरी, अवनीश कुमार सिंह, रोहित वर्मा, अवधेश कुमार शुक्ला, अवधेश त्रिपाठी, अक्षय वर्मा, गुरु सेवक यादव, रामकुमार वर्मा, प्रियंका वर्मा, अंकिता शर्मा, पूजा वर्मा, अनीता वर्मा, मंजू पाण्डेय, खुशबू वर्मा, आरती गुप्ता, शांति, दिव्यांशी सिंह, सौम्या सिंह, अंकिता सिंह, हरिराम वर्मा, रक्षा राम, अनीता देवी आदि उपस्थित रहे।
पीएम श्री विद्यालय सहजौरा के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण:ट्विनिंग कार्यक्रम के तहत हनुमान प्रसाद इंटर कॉलेज का दौरा