इटवा में भाजपा मंडल बिस्कोहर की SIR समीक्षा बैठक:पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

4
Advertisement

इटवा। नगर पंचायत बिस्कोहर कार्यालय सभागार में शनिवार को भाजपा मंडल बिस्कोहर की एसआईआर (Special Voter Verification) समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रक्रिया की आवश्यकता पर जोर देते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा। बैठक का मुख्य केंद्र प्रदेश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया रही। पूर्व मंत्री ने बताया कि एसआईआर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में केवल पात्र व्यक्तियों के नाम ही शामिल हों। उन्होंने इस प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक बताया। डॉ. द्विवेदी ने आरोप लगाया कि विपक्ष शुरू से ही एसआईआर को लेकर नकारात्मक रवैया अपना रहा है। उन्होंने कहा, “विपक्ष नहीं चाहता कि देश में सही और शुद्ध मतदाता सूची जारी हो। उनका काम सिर्फ टांग अड़ाना है, जबकि यह देशहित का कार्य है जिसमें सभी दलों को साथ आना चाहिए।” पूर्व मंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे एसआईआर प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आवश्यक फॉर्म भरें। उन्होंने कहा कि इससे मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाया जा सकेगा, जो लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ. द्विवेदी ने अपने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर लोगों की सहायता करें। उन्हें मृत व्यक्तियों के नाम सूची से हटाने, नए पात्र मतदाताओं को शामिल कराने और आवश्यक दस्तावेजों को समय पर जमा कराने में जनता की मदद करनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर प्रक्रिया को गति देने की भी सलाह दी। उन्होंने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी संस्थाएं संविधान की परिधि में रहकर कार्य करती हैं। विपक्ष को उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठाने से बचना चाहिए। जिला मंत्री भाजपा कृष्णा मिश्रा जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण गिरी,शिव जी तिवारी,विशम्भर पाठक,लड्डू लाल सोनी, गोकरन पाठक राम निवास पासवान शत्रुघन पांडेय आनंद स्वरूप बब्बू पांडेय प्रवीण अग्रहरि गोवर्धन यादव खेमराज यादव गजेंद्र शुक्ला मंगरे मौर्य लवकुश शुक्ला जय प्रकाश पांडेय सहित पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
Advertisement