बस्ती जिले की भानपुर तहसील में मंगलवार को तहसील प्रशासन ने 40 गरीब किसानों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। इस कंबल वितरण कार्यक्रम में श्याम नारायण सिंह, संत कुमार भारती, राम जी चौधरी, रामसबद, जगत, राजमणि, कैलाशी सीतापति और राम लली सहित कई किसान उपस्थित रहे। तहसील प्रशासन की ओर से राजस्व निरीक्षक सुभाष चंद्र चौबे, रजिस्ट्रार कानूनगो रामसूरत वर्मा और लेखपाल संतोष चौधरी भी मौके पर मौजूद थे।






































