नेवादा में गुमा फातिमा जोत ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी:मुख्य अतिथि ने विजेता-उपविजेता टीम को किया सम्मानित

7
Advertisement

सादुल्लाह नगर। स्थानीय गुमा फातिमा जोत में आयोजित जीएफजे क्रिकेट ट्रॉफी का समापन हो गया। खिताबी मुकाबले में मेजबान गुमा फातिमा जोत की टीम ने हथियागढ़ को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत में कादिर के ऑलराउंड प्रदर्शन ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 50 रन बनाने के साथ 4 विकेट भी झटके। मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में गुमा फातिमा जोत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 96 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कादिर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 50 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हथियागढ़ की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 76 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। गुमा फातिमा जोत की जीत में कादिर ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 4 महत्वपूर्ण विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। मैच के समापन पर मुख्य अतिथि नासिर हाशमी ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल आपसी भाईचारे और अनुशासन का संदेश देते हैं। इस अवसर पर खालिद अहमद रज़ा खान, अहमद अली, अब्दुल कादिर खान, जमील कुरैशी, अकबर हसन, शशि कपूर, हेमन्त, बुद्ध खान, अशफ़ाक खान और फखरु खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Advertisement