बलरामपुर में चलती डीसीएम में लगी आग:बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर धू-धू कर जली गाड़ी

3
Advertisement

बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर श्रीदत्तगंज के पास देवराम गांव के निकट एक चलती डीसीएम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी धू-धू कर जल उठी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। डीसीएम से उठती ऊंची लपटों और काले धुएं ने आसपास के इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग के कारण बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के भयावह दृश्यों को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
यहां भी पढ़े:  श्रावस्ती SP ने की साइबर अपराधों की समीक्षा:त्वरित निस्तारण और तकनीकी दक्षता पर दिए कड़े निर्देश
Advertisement