दुबौलिया में ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती

6
Advertisement

दुबौलिया थाना क्षेत्र के कटरिया गांव स्थित टेढ़वा बंधे पर मंगलवार को खाद लादकर जा रहे ऑटो ने सामने से आ रहे पल्सर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान ग्राम पंचायत पुरेओरीराय निवासी सब्बू पुत्र रब्बुल के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि सब्बू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को निजी वाहन से पास के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यहां भी पढ़े:  रुधौली में जल जीवन मिशन अधूरा:पिपरा कला में पानी की टंकी व सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान
Advertisement