हरदत्त नगर गिरंट के आंगनवाड़ी केंद्र पर 20 जनवरी 2026 को एक सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा संबंधित सेवाओं की समीक्षा एवं सुदृढ़ीकरण करना था। बैठक में विभाग की ओर से मुख्य सेविका और बाल रक्षा भारत के प्रोजेक्ट असिस्टेंट ओमकार यादव उपस्थित रहे। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पोषण ट्रैकर में बच्चों का वजन और गर्भवती महिलाओं की एएनसी (ANC) समय पर दर्ज करने तथा सभी गतिविधियों की नियमित व सही फीडिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, उच्च जोखिम वाली गर्भवती (HRP) महिलाओं की पहचान कर उनकी नियमित काउंसलिंग और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर भी चर्चा की गई। गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों की पहचान कर उन्हें शीघ्र राष्ट्रीय पुनर्वास केंद्र (NRC) रेफर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आपसी समन्वय, नियमित फील्ड फॉलोअप और समयबद्ध कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। यह बैठक सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
Home उत्तर प्रदेश हरदत्त नगर में आंगनवाड़ी सेक्टर बैठक संपन्न:गर्भवती महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ्य-पोषण पर...





































