सिद्धार्थनगर के काशीनाथ महाविद्यालय में 20 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक प्रतिनिधि डॉ. सचिन अग्रहरि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद छात्राओं नंदिनी चौहान और इरम चौधरी ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने गांव में भ्रमण कर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। रैली को डॉ. सचिन अग्रहरि ने महाविद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में छात्राओं सुमन यादव और ममता निषाद सहित अन्य छात्राओं ने सड़क सुरक्षा विषय पर भाषण और कविताएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर डॉ. सचिन अग्रहरि ने अपने संबोधन में कहा, “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। वाहन चलाते समय सड़क के नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। जब आपका मन्तव्य सही होगा, तभी आप अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुँच सकेंगे।” कार्यक्रम का संचालन कर रहे कार्यक्रम अधिकारी पिंटू चौधरी ने कहा, “जब हम स्वयं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे, तभी अन्य लोग भी इसका अनुसरण करेंगे।” कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी सोनी मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर डॉ. सचिन अग्रहरि, पिंटू चौधरी, अश्वनी मिश्रा, विजय तिवारी, शिव शंकर पांडे, अब्दुर्रहमान सहित अन्य शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर में सड़क सुरक्षा अभियान:काशीनाथ महाविद्यालय में छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली