सरयू पंप नहर की माइनर दो दिन में सूखी: रामनगर सेमरा के किसानों को पंपिंग सेट से करनी पड़ रही सिंचाई – Ramnagar Semra(Nanpara) News

5
Advertisement

रामनगर सेमरा नानपारा रामनगर से मिठना देवरिया जाने वाली सरयू पंप नहर की माइनर सफाई के बाद पानी छोड़े जाने के बावजूद महज दो दिन में सूख गई है। इससे क्षेत्र के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गेहूं की सिंचाई के लिए उन्हें मजबूरन पंपिंग सेट का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। किसानों संजय वर्मा, रोहित पाठक और अनिल सहित अन्य ने बताया कि लगभग 10 दिन पहले रात में नहर में पानी आया था। हालांकि, यह पानी केवल दो दिनों तक ही रहा और उसके बाद नहर पूरी तरह सूख गई। कई किसानों के खेतों तक पंपिंग सेट भी नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिसके कारण उनकी गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से नहर में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उनकी फसलों को समय पर सिंचाई मिल सके और उन्हें आर्थिक नुकसान न हो।
यहां भी पढ़े:  किसान कांग्रेस ने रूधौली चीनी मिल को ज्ञापन सौंपा:गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग
Advertisement