बहराइच में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को कुचला, मौत: ढलान पर वाहन अनियंत्रित होने से हादसा हुआ, पत्नी ने दी शिकायत – Kaisarganj News

6
Advertisement

बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी थी। मृतक की पहचान संतोष पाल के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी संगीता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि यह घटना 21 जनवरी की रात करीब 1 बजे हुई। उनके पति संतोष शौच के लिए गांव के दक्षिण की ओर गए थे और वापस घर लौट रहे थे। ढलान पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। संगीता के अनुसार, पवन यादव नामक व्यक्ति लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्रॉली चला रहा था। ट्रेक्टर ढलान पर थी टक्कर लगने से संतोष पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। संगीता ने इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कैसरगंज पुलिस को पीआरवी 5416 के माध्यम से रात करीब 1 बजे सूचना मिली कि गड़रियनपुरवा मंगलमेला गोडहिया नंबर 2 में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसकी मौत ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान संतोष पाल पुत्र सत्रोहन, उम्र करीब 38 वर्ष, निवासी गड़रियनपुरवा मंगलमेला, थाना कैसरगंज के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राजेश शुक्ला ने बताया मृतक की पत्नी संगीता ने नामजद तहरीर दी थी मुकदमा पंजीकृत हो गया है, शव को पीएम के लिए भेजा गया और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
यहां भी पढ़े:  खैरीघाट थानाध्यक्ष ने छात्रों को साइबर फ्रॉड से किया जागरूक: मोबाइल और सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने के तरीके बताए - Shivpur(Bahraich) News
Advertisement