नगर बाजार में युवक से मारपीट:चार लोगों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच

0
9

नगर बाजार थानाक्षेत्र में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पोखरनी गांव निवासी 27 वर्षीय राज निषाद ने चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष नगर बाजार भानुप्रताप सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राज निषाद ने अपनी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम वह अपने घर जा रहा था। पोखरनी चौराहे पर गांव के अंकित के कहने पर बकैनिया निवासी ऋषि, साहिल और एक अज्ञात व्यक्ति अमर ने उसे रोककर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित राज निषाद ने अपने गांव के अंकित पर दलित बस्ती का रास्ता बंद करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन