बहराइच में खौलते तेल की कढ़ाई में गिरी मासूम: गंभीर रूप से झुलसी, पूड़ी बनाते समय हादसा – Bahraich News

6

बहराइच जिले के पयागपुर इलाके में एक चार साल की बच्ची खौलते तेल की कढ़ाई में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना पयागपुर थाना क्षेत्र के गोगेपुरवा गांव में हुई। घर में 15 वर्षीय जलवर्षा पूड़ी तल रही थी, तभी चार वर्षीय पूजा खेलते हुए वहां पहुंची। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गरम तेल की कढ़ाई में गिर गई। हादसे में बच्ची का एक हाथ और पेट का कुछ हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। परिवार के लोग तुरंत उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्ची को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
Advertisement