तमंचा और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:मुण्डेरवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा, भेजा जेल

6
Advertisement

बस्ती में मुण्डेरवा पुलिस ने संदिग्ध और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को तमंचा, कारतूस और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बस्ती–कांटे मार्ग पर ग्राम अहरा बुधा नाला के पास की गई। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर की पहचान जगदीशपुर नटबाग निवासी शमशाद पुत्र इशराइल के रूप में हुई है। इस मामले में थाना मुण्डेरवा पर मु0अ0सं0 13/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध चोरी सहित अन्य धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। पूर्व में एक मामले की विवेचना के दौरान अभियुक्त ने अपने बयान में स्वीकार किया था कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कई बार चीनी मिल से लोहे की चोरी की है।

यहां भी पढ़े:  सोनहा पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया:विभिन्न विवादों में शांति भंग की आशंका पर हुई कार्रवाई
Advertisement