पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर स्थित सुशील ऑटोमोबाइल के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। वाहन मालिक जब कुछ देर बाद वापस लौटे तो उन्हें अपनी मोटरसाइकिल गायब मिली। प्रेम कुमार अग्रवाल ने पुरानी बस्ती पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बाहर खड़ी की थी और अंदर चले गए थे। कुछ देर बाद जब वे वापस आए तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। उन्होंने इस संबंध में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष जयदीप दुबे ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।






































