पुरैना वाजिद क्रिकेट टूर्नामेंट में उतरौला ने जीता खिताब:मुख्य अतिथि डॉ. मैजुल्लाह खान ने विजेताओं को किया सम्मानित

3
Advertisement

श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। ग्राम पुरैना वाजिद में आयोजित ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उतरौला ने जीत लिया। रोमांचक मैच में उतरौला ने पुरैना काननूगो को हराकर खिताब अपने नाम किया। 10-10 ओवर के इस फाइनल मुकाबले में पुरैना काननूगो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। जवाब में, उतरौला की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच जीत लिया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि डॉ. मैजुल्लाह खान रहे, जो पटियाला ग्रांट वार्ड संख्या 29 से भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी हैं। इस अवसर पर मतीन पठान, अनीस पठान, रिजवान संतोष, साजिद सिद्दीकी, हसमत सिद्दीकी, लल्लू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। टूर्नामेंट का सफल आयोजन संतोष वर्मा और इरफान सिद्दीकी के नेतृत्व में किया गया। फाइनल मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन समिति ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. खान ने ऐसे ग्रामीण खेल आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि ये युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।
Advertisement