बस्ती के साउघाट स्थित एक गांव के रेहार सिवान में एक विशाल अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर राहगीरों और स्थानीय अधिकारियों में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलने पर तत्काल सर्प मित्र घनश्याम बाबा को बुलाया गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपनी कुशलता से विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। घनश्याम बाबा ने अजगर को पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया, जिससे स्थिति सामान्य हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।






































