अखिल भारतीय गोस्वामी सभा की नई कार्यकारिणी गठित: विशेश्वरगंज में प्रदेश इकाई का पुनर्गठन, जगदंबा प्रसाद मीडिया प्रभारी बने – Visheshwarganj(Bahraich) News

6
Advertisement

बहराइच के विशेश्वरगंज में बुधवार को अखिल भारतीय गोस्वामी सभा (रजि.) की उत्तर प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन और पुनर्गठन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्र के पप्पू गोस्वामी की दुकान पर आयोजित हुआ, जिसमें गोस्वामी समाज के सदस्यों ने भाग लिया। प्रदेश महामंत्री विजय शंकर गिरि की सहमति से जगदम्बा प्रसाद गोस्वामी को संगठन का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। नियुक्ति की घोषणा के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस दौरान अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने, समाज की एकता बनाए रखने तथा सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि नई कार्यकारिणी समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी और संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेगी। इस अवसर पर प्रयागदीन गोस्वामी, जटाशंकर गोस्वामी, बाबूराम गोस्वामी, पवन गोस्वामी, बच्चूलाल गोस्वामी, राम उजागर गोस्वामी, डॉ. बेचई राम गोस्वामी और ननके गोस्वामी सहित कई गोस्वामी बंधु उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  अलाव न होने से वकील नाराज, सड़क किया जाम:भिनगा तहसील-न्यायालय परिसर में भीषण ठंड के बीच प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
Advertisement