Advertisement
अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय स्थापना दिवस पर शाहपुर स्थित हिंदू भवन में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ आयोजित किया गया। बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष पूजा-अर्चना के साथ इस पाठ का शुभारंभ हुआ। अखंड पाठ की पूर्णाहुति के बाद गुरुवार को राम-राम भोज (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा। इसमें सनातन समाज के श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की दूसरी वर्षगांठ रामभक्तों के लिए गौरव और आस्था का पर्व है। उन्होंने इस आयोजन को धार्मिक महत्व के साथ-साथ समाज में एकता, प्रेम और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने वाला बताया। सिंह ने लोगों से भंडारे में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश वर्मा, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, दीपेंद्र विक्रम सिंह, दिलीप पाण्डेय, लालजी शुक्ला, आकाश गर्गवंशी, शत्रुहन सोनी, राजन अग्रहरि और पं. राकेश शास्त्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।










































