ओरवारा ट्रैक पर मिले शव की पहचान:बोकनार निवासी इंद्रराज के रूप में हुई शिनाख्त, परिवार में कोहराम

6
Advertisement

बोकनार गांव निवासी अजीत कुमार उर्फ इंद्रराज (42 वर्ष) पुत्र भभूती का शव ओरवारा रेलवे ट्रैक पर मिला। मंगलवार शाम को मिले इस शव की पहचान बुधवार देर शाम स्वजनों द्वारा की गई। मंगलवार शाम करीब 7 बजे ओरवारा रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया था। स्वजनों के अनुसार, इंद्रराज दो दिन पहले यात्रा के लिए घर से निकले थे। बुधवार देर शाम उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से ओरवारा रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिलने की जानकारी मिली। फोटो देखने के बाद आशंका होने पर स्वजन तत्काल घटनास्थल पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान इंद्रराज के रूप में की। मृतक इंद्रराज अविवाहित थे और गांव में रहकर मजदूरी का कार्य करते थे। वह चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। उनके माता-पिता और एक भाई का पहले ही निधन हो चुका है। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। इस संबंध में थाना प्रभारी मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सायं करीब 7 बजे दूरभाष के माध्यम से ओरवारा रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। शव को मर्चरी में रखवाया गया था, जिसकी बुधवार की देर शाम स्वजनों द्वारा शिनाख्त कर ली गई है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

यहां भी पढ़े:  बर्डपुर नंबर–3 पंचायत चुनाव 2026:संभावित प्रत्याशी राम बहादुर यादव ने रखे विकास के मुद्दे
Advertisement