बलरामपुर में कल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर ‘ब्लैकआउट एक्सरसाइज’ का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य हवाई हमले या युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में किसी भी स्थान को रोशनी के कारण चिह्नित होने से रोकना और जन-धन की हानि की संभावना को कम करना है। डीएम विपिन कुमार जैन के निर्देश पर सिविल डिफेंस बलरामपुर 23 जनवरी को शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी 22 जनवरी को इस अभ्यास की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। यह ‘ब्लैकआउट एक्सरसाइज’ पुलिस लाइन बलरामपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में की जाएगी। इसमें आपातकालीन व्यवस्थाओं और आपदा-प्रबंधन प्रक्रियाओं का अभ्यास और प्रदर्शन किया जाएगा। सिविल डिफेंस ने आम जनता से इस अभ्यास को सफल बनाने की अपील की है। लोगों से निर्धारित समय पर अपने घरों, कार्यालयों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें, इन्वर्टर, टॉर्च और फ्लैश लाइट को पूरी तरह बंद रखने का आग्रह किया गया है। अभ्यास के दौरान, नागरिकों को घरों के अंदर रहने, सभी लाइटें और इन्वर्टर बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाहर किसी भी प्रकार की माचिस, टॉर्च या मोबाइल फ्लैश लाइट का उपयोग न करने को कहा गया है। यदि कहीं से रोशनी बाहर निकल रही हो, तो उसे काले कागज या कपड़े से ढकने का निर्देश है। लोगों से शांत रहने, अनावश्यक भीड़ या शोर न करने, धूम्रपान न करने और किसी भी प्रकार के तेज रोशनी वाले साधनों का प्रयोग न करने की अपील की गई है।
सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कल ब्लैकआउट एक्सरसाइज:बलरामपुर में घरों और प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें रहेंगी बंद, डीएम ने दिए निर्देश