रुधौली थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर स्थित अनदेऊरा चौराहे पर थार और एक कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुधौली ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों की पहचान रुधौली कस्बे के गांधीनगर वार्ड निवासी दुर्गेश यादव, बालेश्वरी नगर वार्ड निवासी अभय सोनी और उत्कर्ष सोनी, तथा आशुतोष के रूप में हुई है। दुर्घटना में थार और ब्रेजा दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
Home उत्तर प्रदेश रुधौली में थार-ब्रेजा टक्कर में चार घायल:अनदेऊरा चौराहे पर आमने-सामने की भिड़ंत...






































