क्षेत्राधिकारी सर्किल इटवा पवीन प्रकाश ने बुधवार सांय थानों का अर्दली रूम अपराध समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। गोष्ठी में थाना प्रभारियों और विवेचकों को विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण, पुराने लंबित मामलों को निपटाने और जनशिकायत से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने शहर और ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण कर अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साइबर अपराधों के साथ-साथ गुंडा अधिनियम, गैंगस्टर अधिनियम और MULE अकाउंट व POS (प्वाइंट ऑफ सेल) जांच के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। इस महत्वपूर्ण गोष्ठी में सर्किल के समस्त थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इटवा क्षेत्राधिकारी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी:कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध पर दिए कड़े निर्देश