Advertisement
श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक चाय दुकानदार छुट्टा जानवर की चपेट में आने से घायल हो गया। यह घटना उतरौला-गोंडा मार्ग पर मुजहना गांव के पास हुई। कांटा तिराहे पर चाय की दुकान चलाने वाले चिनगुद के सामने अचानक एक छुट्टा जानवर आ गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई। घायल चिनगुद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उतरौला ले जाया गया। घायल की हालत अब खतरे से बाहर है और उनका उपचार जारी है।





































