चैनपुरवा ओवर ब्रिज पर हादसा:अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक-सवार गंभीर

5
Advertisement

पुलिस चौकी हड़िया क्षेत्र के चैनपुरवा ओवर ब्रिज पर बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। चौकी प्रभारी संजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यह दुर्घटना एनएच-27 पर गोरखपुर-लखनऊ मार्ग के चैनपुरवा ओवर ब्रिज पर हुई। हादसे में ऑटो नंबर यूपी 51 एटी 8141 का चालक रामभवन (45 वर्ष), पुत्र वीरबली, निवासी कंपनी बाग, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती, गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में सवार एक अन्य अज्ञात व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद ऑटो क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलटा पड़ा था। चौकी प्रभारी संजय कुमार ने चालक रामभवन के मोबाइल नंबर की मदद से उनके परिजनों को घटना की सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचने के लिए कहा। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को एनएचएआई के हाइड्रा की मदद से सड़क से हटवाकर किनारे कर दिया गया है, ताकि यातायात बाधित न हो। चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और ऑटो चालक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

यहां भी पढ़े:  कस्तूरबा विद्यालयों में भर्ती के नाम पर ठगी का प्रयास:बलरामपुर में बीएसए ने अभ्यर्थियों को फर्जी कॉल को लेकर चेताया
Advertisement