दौलतपुर में 11000 के ट्रांसफार्मर का ढक्कन गायब: मुख्य मार्ग पर खतरा, विभाग की अनदेखी से ग्रामीण दहशत में – Vaibahi(Nanpara) News

3
Advertisement

दौलतपुर में बुधवार को गुलरिया जगतपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित 11 हजार केवी के ट्रांसफॉर्मर का फेस बॉक्स खुला हुआ है। ट्रांसफॉर्मर से तेल का रिसाव भी हो रहा है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। यह सड़क 24 घंटे व्यस्त रहती है और यहां से छोटे बच्चे भी गुजरते हैं। खुले फेस बॉक्स और तेल रिसाव के कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की अनदेखी के कारण वे लगातार दहशत में जी रहे हैं। लाइनमैन रामू से इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऊपर से आवश्यक सामान नहीं मिलता है, इसलिए वे ढक्कन और अन्य मरम्मत कार्य नहीं कर सकते। शिकायत करने वालों में मुनीर अहमद, मंत्री रमजान, मिराज, राम अवतार, आज्ञाराम और जुम्मन कुरैशी सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।
यहां भी पढ़े:  महाराजगंज में पुरानी रंजिश में व्यक्ति घायल: लाठी-डंडों से हमला कर पीटा, अस्पताल रेफर - Uditpur(Pharenda) News
Advertisement