गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चेनप्पा ने बुधवार को महराजगंज जनपद का दौरा किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की गहन समीक्षा की। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान डीआईजी ने क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होनी चाहिए। डीआईजी चेनप्पा ने अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी और लव जिहाद जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने लूट, नकबजनी और वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने तथा घटित होने पर त्वरित अनावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने हत्या (धारा 302) के मामलों की विवेचना को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। गैंगस्टर, पुरस्कार घोषित अपराधियों, महिला संबंधी अपराधों, अपहृता की बरामदगी और लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। डीआईजी ने हिंदू-मुस्लिम अपहृता की बरामदगी के मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, गोवध निवारण अधिनियम का प्रभावी अनुपालन, थानों पर जमा वाहनों का शीघ्र निस्तारण और एनसीआरबी पोर्टल की नियमित जांच पर भी जोर दिया गया। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए डीआईजी ने मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला हेल्पडेस्क की सतत निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने 1090, 112, 108 और यूपी कॉप (UPCOP) जैसी सेवाओं के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने, यूपी-112 के कॉल रिस्पांस टाइम में सुधार और सीएम डैशबोर्ड के मानकों को बेहतर करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। डीआईजी ने आइजीआरएस में जनपद के प्रथम स्थान पर रहने को संतोषजनक बताया और इसे बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज के साथ परतावल चौक में पैदल गश्त की। उन्होंने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन का भी भ्रमण किया।
डीआईजी गोरखपुर ने महाराजगंज का निरीक्षण किया: कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण पर दिए निर्देश – Maharajganj News