बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। वह एक महीने पहले मुंडन कार्यक्रम में अपने मायके आई थी और तब से वहीं रह रही थी। आरोप है कि 18 जनवरी 2026 की रात लगभग 8 बजे इबरार पुत्र रोजन अली उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। तहरीर में यह भी कहा गया है कि इबरार को इस कृत्य में लालजादी पुत्री अब्बास और उसकी मां (पत्नी अब्बास) ने सहयोग किया। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि इबरार युवती को शादी करने के इरादे से भगा ले गया है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी बेटी घर से खेत बिक्री के एडवांस के 1 लाख 50 हजार रुपये नकद और करीब 3 लाख रुपये कीमत के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। उतरौला कोतवाली पुलिस ने इबरार, लालजादी और उसकी मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बलरामपुर में विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप:तीन पर केस, नकदी-जेवरात भी ले जाने का दावा