बभनान रेलवे गेट नंबर 222 पर एक ओवरलोड ट्राला फंस जाने से भारी जाम लग गया। यह घटनाघारी घाट की ओर से आ रहे एक ओवर लोड गन्ना लदे ट्राले के कारण हुई, जिससे रेलवे फाटक को ट्रेनों के आवागमन के लिए बंद नहीं किया जा सका। ट्राला फंसने के कारण कई ट्रेनों को काफी समय तक रोकना पड़ा, जिससे उनका परिचालन बाधित हुआ। रेलवे अधिकारियों को स्थिति सामान्य करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस जाम के कारण स्थानीय व्यापारियों और आम जनता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय लोगों ने ओवरलोड वाहनों के लगातार आवागमन और गन्ना मिल प्रबंधन द्वारा इस समस्या पर ध्यान न दिए जाने पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि ऐसे ओवरलोड वाहनों के कारण अक्सर ऐसी स्थितियां उत्पन्न होती हैं।











































