महराजगंज। जनपद महराजगंज के थाना श्यामदेवरवा क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे पर बुधवार शाम 6:30 बजे गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. एस. चनप्पा ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पैदल मार्च किया। डीआईजी ने परतावल चौराहे से गोरखपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप तक लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया। पैदल मार्च के दौरान डीआईजी ने सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने थाना अध्यक्ष श्यामदेउरवा से इस संबंध में बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में निरंतर गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा,क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश तिवारी, थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह, एसपी पीआरओ अंकित सिंह परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह, उप निरीक्षक शुभम चौबे, अंकित चौरसिया, चंद्रेश यादव, अखिलेश यादव, महिला उप निरीक्षक साक्षी सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
परतावल चौराहे पर डीआईजी का पैदल मार्च: आमजन को कराया सुरक्षा का अहसास – Partawal(Maharajganj) News