श्यामदेउरवा पुलिस ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजकुमार प्रजापति को श्यामदेउरवा चौराहे से हिरासत में लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चंद्रपाल यादव और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। राजकुमार प्रजापति पर आरोप है कि उसने थाने का स्टाफ बताकर समीउल्लाह अली से 2500 रुपये और हनीफ से 500 रुपये, कुल 3000 रुपये, स्कैनर के माध्यम से ठगे। यह मामला समीउल्लाह अली पुत्र इनामुल्लाह, निवासी बुधिरामपुर, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज की शिकायत के बाद सामने आया। उनकी तहरीर के आधार पर थाना श्यामदेउरवा में मु0अ0सं0 20/2025, धारा 318 (2)/319 (2) बी0एन0एस0 के तहत राजकुमार प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी राजकुमार प्रजापति पुत्र हीरा लाल प्रजापति, निवासी ग्राम पिपरा जहू, थाना भिटौली, जनपद महाराजगंज को 21 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। उसे अपराध की धाराओं से अवगत कराते हुए न्यायालय में पेश किया गया है। इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
महराजगंज में पुलिसकर्मी बनकर की ठगी: युवक गिरफ्तार, विधिक कार्रवाई कर भेजा जेल – Partawal(Maharajganj) News