रास्ता रोककर लूट और मारपीट, केस

8
टॉप न्यूज़
Advertisement

भास्कर न्यूज | बलरामपुर बलरामपुर थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। पीड़ित मदन गुप्ता, पिता राम केवल गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी ब्रदर थाना बलरामपुर ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि राजेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता व पुष्पा ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज कर धारदार हथियार से हमला किया और 50 हजार रुपए लूट लिए। आवेदन में मदन गुप्ता ने बताया कि वे कृषि कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 19 जनवरी 2026 को जब वे बाइक से जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और गालियां देते हुए मारपीट की। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने बाइक की डिक्की में रखे 50 हजार रुपए लूट लिए और तलवार से सिर, हाथ, कमर और पीठ पर वार किया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने यह भी बताया कि घटना के समय मौके पर अन्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने मारपीट जारी रखी। मदन ने आरोपियों को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए कहा कि वे आए दिन ग्रामीणों से विवाद करते रहते हैं और भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। साथ ही बता दें कि इधर थाना प्रभारी भूपेंद्र साहू ने बताया कि आवेदक की शिकायत मिली है। प्रारंभिक तौर पर मारपीट के निशान दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और डॉक्टर की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यहां भी पढ़े:  प्रधान जी के दावे-वादे: शिवपुर ब्लॉक की रामपुरडोबियाहार पंचायत के प्रधान से खास बातचीत - Shivpur(Bahraich) News
Advertisement