भानपुर गांव के मशरूम फार्म में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से पूरा ढांचा जलकर खाक हुआ

4
Advertisement

जनपद के थाना पैकोलिया क्षेत्र के भानपुर गांव में पहलवान पुत्र राजाराम के मशरूम फार्म में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा फार्म जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हुए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने से फार्म में रखा सारा सामान और उसकी संरचना पूरी तरह नष्ट हो गई। प्रशासन को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

Advertisement