महराजगंज पुलिस ने किया सघन पैदल गश्त: एसपी के निर्देश पर आमजन को सुरक्षा का भरोसा – Laxmipur Khurd(Nichlaul) News

6
Advertisement

महराजगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना चौक पुलिस ने सघन पैदल गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। पुलिसकर्मियों ने बाजार, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान उन्होंने आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों से संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अराजक तत्व या असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। थाना चौक पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने इस पैदल गश्त अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे अपराधियों में भय और नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा होती है।
यहां भी पढ़े:  बृजमनगंज में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की मौत: बीच-बचाव के दौरान धक्का लगने से गई जान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव - Brijmanganj(Maharajganj) News
Advertisement